देहरादून सृष्टि कंडारी आत्महत्या मामला: शादी के 8 महीने में मौत, पति और ननद गिरफ्तार
देहरादून (उत्तराखंड)। देहरादून में शादी के आठ महीने के भीतर आत्महत्या करने वाली स्कूल टीचर सृष्टि कंडारी के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के आठ महीने के अंदर ही उनकी मौत हो गई थी। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां मीडिया से बात करते हुए डोभाल ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। SP (ग्रामीण) और सर्कल ऑफिसर की अगुवाई वाली टीमों ने महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।
SSP बोले- अहम सबूत जुटाकर की गई त्वरित गिरफ्तारी
SSP ने कहा, "तेजी से कार्रवाई करते हुए SP (ग्रामीण) और सर्कल ऑफिसर की टीम ने सभी अहम सबूत इकट्ठा किए और दो लोगों- उनके पति और ननद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी।" पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और भरोसा दिलाया कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया मामले का स्वतः संज्ञान
इससे पहले, देहरादून में शादी के आठ महीने के भीतर आत्महत्या करने वाली स्कूल टीचर सृष्टि कंडारी की दुखद मौत पर त्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। ANI से बात करते हुए और अधिकारियों द्वारा की गई तत्काल कार्रवाई की जानकारी देते हुए कंडवाल ने कहा कि उन्होंने पीड़ित की दुखी मां के साथ-साथ सर्कल ऑफिसर (CO), संबंधित पुलिस स्टेशन के SHO और सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) से भी व्यक्तिगत रूप से बात की ताकि मामले की गहन जांच सुनिश्चित हो सके। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: देहरादून शिक्षिका मौत मामला: दहेज हत्या का केस दर्ज, परिजनों ने की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग