जबलपुर (खमरिया)। खमरिया फैक्ट्री क्षेत्र में पिछले

लकड़बग्घों की दहशत, रात में घर से निकलने में भी डरते हैं लोग

Wild Animal Threat

जबलपुर (खमरिया)। खमरिया फैक्ट्री क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लकड़बग्घों (Hyenas) की बढ़ती आवाजाही ने स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों के बीच भारी दहशत फैला दी है। रिहायशी इलाकों और निर्माणाधीन सुनसान रास्तों पर इन जंगली जानवरों की मौजूदगी से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भ्रम की स्थिति

लकड़बग्घे दिखने में काफी हद तक स्ट्रीट डॉग (आवारा कुत्तों) जैसे लगते हैं, जिसके कारण लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं। असलियत का पता तब चलता है जब वे किसी मवेशी या राहगीर पर हमला करने की कोशिश करते हैं।

​रहते हैं झुंड में 

क्षेत्रीय नागरिकों, रामू कोल एवं बबलू बर्मन के अनुसार, लकड़बग्घों को 4-5 के झुंड में देखा गया है। ये अक्सर झाड़ियों में छिपे रहते हैं और अचानक सड़क पर आ जाने के कारण सड़क हादसों का डर भी बना रहता है। जानकारों का अनुमान है कि लगभग 4 से 5 किलोमीटर के दायरे में करीब 40 से 50 लकड़बग्घे मौजूद हैं, जो किसी भी बड़ी अनहोनी का सबब बन सकते हैं।

​प्रशासन उदासीन, लोग परेशान

लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री एरिया होने के कारण वन विभाग के कर्मचारी यहां उचित कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय वासियों की मांग है कि फैक्ट्री प्रबंधन और वन विभाग मिलकर जल्द से जल्द एक रेस्क्यू अभियान चलाए ताकि क्षेत्र के लोगों को इस डर से राहत मिल सके।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश की मेडिकल यूनिवर्सिटी में घोटाले

https://www.primenewsnetwork.in/state/irregularities-in-mps-medical-university/145680