​भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ

कांग्रेस के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा - दिग्विजय

कांग्रेस के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा - दिग्विजय

​भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा के तीसरे कार्यकाल के इच्छुक नहीं हैं। उन्होंने अपनी पार्टी से अनुरोध किया है कि उनके वर्तमान कार्यकाल के समाप्त होने के बाद उन्हें दोबारा राज्यसभा न भेजा जाए।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भले ही वे राज्यसभा नहीं जाना चाहते, लेकिन वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि वे कांग्रेस के लिए अपनी आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-in-parliament-that-indian-citizens-have-crossed/148106