भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने एडम स्मिथ बि

IIM इंदौर ने शुरू किया पहला ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम, यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के साथ की साझेदारी

IIM Indore launches first Global Leadership Programme

इंदौर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने एडम स्मिथ बिज़नेस स्कूल, यूनिवर्सिटी ऑफ़ ग्लासगो (यूके) के साथ मिलकर उद्यमियों के लिए अपना पहला ग्लोबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम उद्यमियों और बिज़नेस लीडर्स को वैश्विक नेतृत्व क्षमताएं विकसित करने और अपने व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने में मदद करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं

यह कार्यक्रम 9 महीनों का है और ब्लेंडेड लर्निंग मॉडल पर आधारित है, जिसमें लाइव ऑनलाइन सत्र, कैंपस आधारित मॉड्यूल और अंतरराष्ट्रीय इमर्शन शामिल हैं।कार्यक्रम का फोकस लीडरशिप डेवलपमेंट, रणनीतिक निर्णय-निर्माण, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, वित्तीय समझ और वैश्विक व्यापार रणनीति पर है।पाठ्यक्रम में पांच मॉड्यूल के अंतर्गत 25 विषय शामिल हैं और इसका समापन वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर आधारित कैपस्टोन प्रोजेक्ट के साथ होता है।

height=685

कार्यक्रम की संरचना

आईआईएम इंदौर में प्रारंभिक ऑन-कैंपस मॉड्यूल, जिसमें नेतृत्व की बुनियादी अवधारणाओं पर ध्यान दिया जाएगा।इसके बाद आईआईएम इंदौर और एडम स्मिथ बिज़नेस स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से संचालित लाइव-ऑनलाइन शिक्षण चरण शामिल है।यूके स्थित एडम स्मिथ बिज़नेस स्कूल में अंतरराष्ट्रीय कैंपस इमर्शन, जिससे प्रतिभागियों को वैश्विक व्यापार परिदृश्य का अनुभव मिलेगा।कार्यक्रम का समापन आईआईएम इंदौर में अंतिम रेज़िडेंसी और प्रोजेक्ट प्रस्तुतियों के साथ होगा।यह कार्यक्रम उद्यमियों को वैश्विक व्यापार समझ, आधुनिक नेतृत्व कौशल और रणनीतिक सोच से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-mohan-yadav-counterattack-on-opposition-regarding-ladli-behna-yojana/101607

लाड़ली बहना योजना को लेकर विपक्ष के सवालों पर सीएम मोहन यादव का पलटवार