गुजरात पुलिस ने पाथावाड़ा के गुंदरी चेक पोस्ट पर ट

गुजरात में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, मंडार पुलिस की निगरानी पर उठे सवाल

Illegal Liquor Consignment Seized in Gujarat, Questions Raised Over Mandar Police

सिरोही (राजस्थान)। राजस्थान से गुजरात पहुंची अवैध शराब की बड़ी खेप को गुजरात पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद अब मंडार पुलिस की कार्यप्रणाली और बॉर्डर पर निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गुजरात पुलिस ने पाथावाड़ा क्षेत्र गुंदरी चैक पोस्ट पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर से 3,780 अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं, जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

राजस्थान बॉर्डर पार कर गुजरात पहुंचा शराब से भरा ट्रेलर, चेकिंग पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब से भरा ट्रेलर मंडार थाना क्षेत्र और राजस्थान-गुजरात सीमा को पार कर गुजरात तक आखिर कैसे पहुंच गया? यदि ट्रेलर राजस्थान से गुजरात की ओर जा रहा था तो मंडार क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी, चेकिंग और निगरानी के बावजूद इतनी बड़ी खेप पकड़ में क्यों नहीं आई? गुजरात सीमा पार करने के बाद कार्रवाई गुजरात पुलिस ने की, जिससे राजस्थान बॉर्डर पर तस्करी रोकने के लिए की जा रही चेकिंग व्यवस्था पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है।

पहले भी गुजरात में पकड़े जा चुके हैं राजस्थान से गुजरने वाले शराब से भरे वाहन

यह पहली बार नहीं है जब सीमा पार करने के बाद गुजरात में अवैध शराब पकड़े जाने की खबर सामने आई हो। मंडार क्षेत्र से गुजरते अवैध शराब से भरे कंटेनर को गुजरात पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद मंडार पुलिस की भूमिका और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे थे। अब जरूरत है कि मंडार पुलिस और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी स्पष्ट करें कि इतनी बड़ी शराब की खेप राजस्थान से गुजरात सीमा तक कैसे पहुंची और रास्ते में इसकी जांच क्यों नहीं हुई?

यह भी पढ़े:   CJI सूर्य कांत ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प दोहराया