राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री क

राजनांदगांव में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, 32 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Seller Arrested in Rajnandgaon, 32 Bottles Seized

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में लालबाग थाना पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने जा रहे एक आरोपी और एक विधि के प्रति संघर्षरत बालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में लालबाग थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रेवाडीह बायपास रोड स्थित वीरजी फटाखा दुकान के पास दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध शराब बिक्री करने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

बैग से मिली 32 पौवा शराब, बाइक भी जब्त

तलाशी के दौरान उनके बैग से 32 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 2 हजार 560 रुपये बताई गई, बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 17 हजार 560 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट में मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी श्याम सूर्यवंशी निवासी अटल आवास पेंड्री के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं साथ मौजूद विधि के प्रति संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल और नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें:   सिंगरौली में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10.40 लाख की 9 बाइक बरामद