नरसिंहपुर जिले की झोतेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सूचन

नरसिंहपुर में स्विफ्ट कार से 5.5 लाख की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor Seized In MP

मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर जिले में इस समय अलग-अलग पुलिस थाने की पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार की कार्यवाहियां की जा रही हैं, जिसके चलते क्षेत्र में अवैध रूप से कार्य करने वाले अपराधियों में भय देखा जा रहा है। गोटेगांव की झोतेश्वर पुलिस ने भी एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त कर बड़ी कार्यवाही की है ।

गांव उमरिया के पास की गई घेराबंदी

पुलिस ने बताया है कि चौकी झोतेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोटेगांव की ओर से श्रीनगर मार्ग होते हुए एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में शराब ले जा रहा है, जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही की गई और गांव उमरिया के पास घेराबंदी की गई। 

लगभग 5.5 लाख रुपये बताई जा रही शराब की कीमत

घेराबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर नियमानुसार, तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी का नाम राहुल उर्फ छोटू श्रीवास्तव 23 वर्ष बताया गया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 10 पेटी देसी मसाला एवं प्लेन शराब और एक स्विफ्ट कार ज़ब्त की गई है। ज़ब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। 

ये भी पढ़ें- उमरिया में सुबह सरकारी स्कूल का दरवाजा खुलते ही दंग रहे लोग