जबलपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने संयुक्त क

जबलपुर में वाहन कटिंग गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Illegal Vehicle Dismantling Racket Busted, Two Arrested

जबलपुर (एमपी)। शहर की क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अधारताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजरी-खिरिया बायपास पर अवैध रूप से वाहन काटने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो मुख्य आरोपियों, शेख आरिफ और अरबाज अली को गिरफ्तार किया है।

चोरी की कार को काटकर अलग कर रहे थे पुर्जे

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि अधारताल इलाके में चोरी की गाड़ियों को काटकर उनके पुर्जे अलग किए जा रहे हैं। जब टीम ने दबिश दी, तो वहां एक इंडिका विस्टा कार आधी कटी हुई हालत में मिली। मौके पर एक ट्रक (नंबर DL-1 LR 9698) खड़ा मिला, जिसमें भारी मात्रा में कटा हुआ स्क्रैप भरा हुआ था। जांच में तीन अन्य वाहनों (MP 20 CA 6862, MP 20 FA 6828 और MP 20 F 6243) के अवशेष और इंजन भी बरामद किए गए।

ऐसे काम करता था गिरोह

यह गिरोह चोरी की गाड़ियों को खरीदकर उन्हें तुरंत काट देता था ताकि उनकी पहचान मिटाई जा सके। इसके बाद इंजन और अन्य कीमती पुर्जों को ऊंचे दामों पर बेच दिया जाता था और बाकी बॉडी को स्क्रैप के तौर पर बाहर भेजने की तैयारी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार और किन-किन राज्यों या शहरों से जुड़े हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद शहर में हुए कई अन्य वाहन चोरियों के बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-and-donald-trump-discuss-middle-east-safety-and-strategic-ties/157498

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया की सुरक्षा व द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा