Punjab : IMD ने अगले 6 दिन तक लू चलने की जताई संभावना, जारी किया येलो अलर्ट
Heatwave Alert : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभान ने राज्य के पांच जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल है.
बता दें कि रविवार को तापमान में तापमान बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. 1.2 डिग्री तक तापमान बढ़ा. सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में दर्ज हुआ. 43.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. लुधियाना में 41.6 डिग्री तक तापमान गया, वहीं पटियाला में 42 डिग्री तक तापमान गया. कई अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ोत्तरी हुई.
20 मई से गर्मी बढ़ सकती है. इसमें फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, फतेहगढ़, पातरान साहिब (नवागढ़ साहिब) शामिल है. कुछ इलाकों में हीट वेव की संभावना है. 21 मई को कुछ जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है.
21 मई को कुछ जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है. कुछ जगहों पर लू से राहत भी मिलेगी. इसके अलावा फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, मानसा, संगरूर और बठिंडा के कुछ इलाकों में हीट वेव देखने को मिली.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/one-sixth-of-humanity-yet-free-of-global-crises-sibi-george/206203