मणिपुर के इंफाल पश्चिम में पुलिस ने 664 ग्राम विदे
इंफाल में 664 ग्राम विदेशी सोने के बिस्कुट जब्त, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
इंफाल (मणिपुर)। मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक 22 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विदेश से प्राप्त सोने के चार बिस्कुट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
664 ग्राम सोने के चार बिस्कुट जब्त
पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से सोने के परिवहन की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल ने बुधवार को नॉर्थ एओसी क्षेत्र में मोहम्मद शोएब अख्तर नामक व्यक्ति को रोका और उसके पास से 664 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट जब्त किए।
आरोपी और सोना डीआरआई को सौंपा गया
बयान में कहा गया कि गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें: मणिपुर के चुराचांदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रॉकेट और मोर्टार समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार