जौनपुर में पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो पति

जौनपुर में पत्नी ने साथ ले जाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा पति

तेजीबाजार थाना

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो पति ने ऐसा कदम उठा लिया कि मौके पर हड़कंप मच गया। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ गया। करीब दो घंटे तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की मशक्कत चलती रही। आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कंधी गांव में पुल के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया।

पत्नी के साथ न चलने ने नाराज युवक टावर पर चढ़ा

जानकारी के मुताबिक, गैरीकलां निवासी विशाल कनौजिया का दो दिन पहले अपनी पत्नी रिंकी से विवाद हुआ था। इसके बाद रिंकी कलिंजरा गांव में अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। विशाल अपनी 17 महीने की बेटी से मिलने कलिंजरा पहुंचा। वहां उसने पत्नी से घर चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर विशाल कंधी गांव में पुल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

काफी समझने के बाद युवक नीचे उतरा

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने और प्रयास करने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस विशाल, उसकी पत्नी रिंकी और परिजनों को थाने ले गई, जहां सभी को समझाया गया। पुलिस के अनुसार, बातचीत के बाद पति-पत्नी आपसी सहमति से घर चले गए।

यह भी पढ़ें: पीलीभीत में तीन हत्याओं से मचा हड़कंप, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार