दहेज में बाइक और नकदी का लालच, ससुराल वालों ने नवविवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है पीलीभीत से सामने आई यह खबर आपको चौका क़रके रख देंगी। सोने के गहने, बाइक और लाख रुपये का लालच एक परिवार के सिर ऐसा चढ़ा कि सभी मिलकर क्रिमिनल बन गए।
गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार जारी
बता दें, दहेजलोभियों ने पहले तो नवविवाहिता को बुरी तरह पीटा फिर उसको आग के हवाले करने का प्रयास किया। आग से गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज क़र जांच शुरू क़र दी है। मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र का है।
पीड़िता की मां ने थाने में दी तहरीर
दरअसल पीड़िता की मां ओमवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 6 महीने पहले उनकी बेटी की शादी अमित राठौर से हुई थी। शादी के बाद से पति अमित, ससुर ओमकार, जेठ वीरू, सास सावित्री और ननद मीना दहेज में बाइक, सोने के गहने और दो लाख रुपये नकद की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे। विरोध करने और मांग पूरी न होने पर वे पीड़िता के साथ मारपीट करते थे।
16 सितंबर 2026 को जान से मारने की कोशिश
आरोप है, कि 16 सितंबर 2026 को इन सभी ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश में आग लगा दी। मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए ससुराल वालों पर केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः कामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 70 वर्षीय संत की संदिग्ध मौत, हत्या और लूट की आशंका