बैतूल के चिल्लोंर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद

चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का लोकार्पण

आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों को मिला खास तोहफा

बैतूल: लंबे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का वह इंतजार आज खत्म हुआ अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अब उपचार के अभाव में किसी की जान नहीं जाएगी। दरअसल भैंसदेही विधानसभा के विकासखंड भीमपुर अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम चिल्लोंर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

नए स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीणों को बेहतर इलाज की सुविधा

नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लोकार्पण से चिल्लोंर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब ग्रामीणों को सामान्य उपचार, स्वास्थ्य जांच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प

इसके साथ ही कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गांवों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विकास करना निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। 

ये भी पढ़ें- US Open में कोको गॉफ की शानदार शुरुआत, जेनेप सोनमेज को हराकर दूसरे दौर में पहुंचीं