रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग ने विशेष प्रिंटेड व

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की नई पहल, विशेष राखी बॉक्स और वाटरप्रूफ लिफाफे शुरू

India Post Launches Special Rakhi Boxes and Waterproof Envelopes for Raksha Bandhan

झालावाड़,(राजस्थान)। डाक विभाग ने रक्षाबंधन के मौके पर एक नई पहल की शुरुआत की है। बारिश के मौसम को देखते हुए विभाग ने विशेष प्रिंटेड लिफाफे और राखी बॉक्स की व्यवस्था की है।झालावाड़ डाकघर में राखी के साथ मिठाई और काजू-बादाम भेजने के लिए विशेष प्रिंटेड बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं। डाक विभाग ने 10 और 15 रुपए के लिफाफे और 30 रुपए का बॉक्स उपलब्ध कराया है। ये लिफाफे प्लास्टिक कोटेड हैं, जो सिर्फ डाकघरों में ही मिलेंगे। इस राखी को देश दुनिया के अन्य देशों में भी भेजा जा सकेगा।

डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी हुई सरल

प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत डाकघरों में भुगतान प्रक्रिया भी सरल हो गई है। पहले सिर्फ पत्र भेजने और मनीऑर्डर तक सीमित रहा डाक विभाग अब ऑनलाइन भुगतान समेत कई डिजिटल सेवाएं भी दे रहा है। झालावाड़ डाकघर अधीक्षक प्रदीप कुमार जैन के अनुसार सभावित 28 अगस्त को आने वाले रक्षाबंधन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राखी भेजने के लिए कोले जाएंगे विशेष काउंटर

इन राखी बॉक्स को भेजने के लिए विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं। इन पैकेज में राखी के साथ मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, कुमकुम और मौली भी भेजी जा सकेगी। इस व्यवस्था से बारिश के मौसम में भी राखी और मिठाई सुरक्षित भाई के घर पहुंच सकेगी। जबकि रक्षाबंधन का लिफाफा और बॉक्स होने के कारण डाकिया भी समय पर वियरण कर सकेंगा।

डाक विभाग को मिलती रहती थी शिकायत

डाक विभाग को रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर सुरक्षित राखी नहीं पहुंचने की शिकायत मिलती रहती थी। रक्षाबंधन का त्योहार अगस्त माह में आता है। ऐसे में इस महीने में बारिश का मौसम होता है। इसके चलते डाक विभाग परिवहन सेवाओं के दौरान कई जगह बारिश के पानी से राखियां खराब हो जाती थी। ऐसे में बहनें भी निराशा होती थी, लेकिन डाक विभाग की इस नई पहल से अब सुरक्षित राखी और मिठाइयां भी पहुंचने लगी हैं।

एक साथ 20 राखियां भेज सकेंगे

राखी लिफाफे और बॉक्स झालावाड़ ओर बारां जिले में आ गए हैं। झालावाड़ प्रधान डाकघर के साथ साथ 33 उप डाकघरों और ग्रामीण क्षेत्रों के 410 शाखा डाकघरों से खरीदे जा सकते हैं। इसमें एक साथ 15-20 राखियां भेजी जा सकती हैं। रक्षाबंधन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए डाकघरों में विशेष काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं। भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, कनाडा, यूएस, दुबई सहित अन्य देशों मे भी राखियां समय पर भेजी जा सकेगी।  

यह भी पढ़ेंः बैतूल में भारी बारिश के बीच रेलवे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत