पहले किराए की दुकान ली फिर 27 लाख के सोना ठग लिया
पहले किराए की दुकान ली फिर 27 लाख के सोना ठग लिया
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य साथियों की तलाश
प्राइम न्यूज नेटवर्क
इंदौर। यहां की द्वारकापुरी पुलिस ने एक बड़े ठग गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपी उत्तर प्रदेश औऱ छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने किराये की दुकान लेकर एक व्यापारी से 325 ग्राम सोना हड़प लिया। इसमें से कुछ हिस्सा गलाया जा चुका है। आरोपी इस तरह की ठगी कई राज्यों में कर चुके हैं।
एडीशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई कर पुलिस ने शशांक पुत्र संतोष कुमार सोनी निवासी सुभाष नगर महोबा (उत्तर प्रदेश), राहुल पुत्र छोटे लाल सोनी (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया है।शशांक को उसके घर से और राहुल को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 325 ग्राम सोना जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रमेश कुमार ओढ़व, अहमदाबाद जनेश्वर ज्वेलर्स के यहां सेल्स मैनेजर के रुप में काम करता है।
उन्होंने बताया,शशांक और राहुल दो अक्टूबर को दुकान पर आये थे और सोने की ज्वेलरी का आर्डर दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये अग्रिम भुगतान किया।यह आनलाइन ट्रांसफर किया गया। इससे उनपर विश्वास बन गया। इसके बाद शशांक ने कहा कि सोने को इंदौर के द्वारिकापुरी में डिलेवरी करनी होगी। उसने 7 नवंबर को रमेश कुमार को इंदौर बुलाया। शशांक ने एक दुकान का पता दिया, वहां रमेश और उनका चालक पहुंचे। दुकान बंद भी पर फोन करने पर शशांक वहां पहुचा और दोनों को अंदर बुलाया। कहा कि आरटीजीएस से भुगतान करेंगे। थोड़ी देर में लौटने की बात कहते हुए फोन पर बात करते हुए निकल गया। थोड़ी देर बाद रमेश और चालक लौटे तो ताला लगा था। आसपास पूछने पर पता चला कि दुकान तीन-चार दिन पहले ही खोली गई। इसके बाद रमेश ने घटना के बारे में अपने मालिक को जानकारी दी और द्वारकापुरी थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइन नंबर पर टेक्निकल सर्विलांस शुरु किया। इसपर लोकेशन ट्रैक कर टीम उत्तर प्रदेश के महोबा पहुंची। वहीं शशांक के घर पर छापामार कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सोने का कुछ हिस्सा पिघला दिया गया है और बाकी सोना राहुल के पास है। इस पर पुलिस ने राहुल को छतरपुर से पकड़ा और बाकी सोमेना बरामद कर लिया गया।
एडिशनल डीसीपी देशेष अग्रवाल ने बताया कि शशांक और राहुल पेशेवर ठग हैं। ये विभिन्न राज्यो में ठगी करते हैं। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे सांसी गैग की तर्ज पर ठगी का नेटवर्क चलाते हैं। पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी डुटा रही है।
यह भी पढ़ेंः
निठारी कांड का एकमात्र दोषी सुरेंद्र कोली भी बरी
https://www.primenewsnetwork.in/india/nithari-koli-quieted-question-who-killed/97404