पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार को लेकर बनाई गई जांच कमेटी
कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक हुए महिला उत्पीड़न की तमाम घटनाओं और सरकारी संस्थानों में सरकारी कोष का हुए नौ-छह की जांच के लिए दो अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है। दोनों कमेटियां एक जून से जांच कार्य आरंभ कर देंगी।
नबान्नों में दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला उत्पीड़न की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट की रिटायर जज समाप्ति चट्टोपध्याय के नेतृत्व की कमिटी करेगी। कमेटी में आईपीएस दमयंती सेन को शामिल किया गया है। यह कमेटी थाने में सुनवाई कर सकती है।
सरकारी संस्थानों में सरकारी कोष का हुआ नौ-छह की जांच कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर जज विश्वजीत बसु के नेतृत्व की कमेटी करेगी। दोनों कमेटियों की रिपोर्ट के मुताबिक, दोषी व्यक्तियों को खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/rahul-porel-and-axar-lead-delhi-capitals-to-thrilling-win/205737