UP News : प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक

75 हजार रिश्वत लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

75 हजार रिश्वत लेते हुए प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

UP News : प्रयागराज में बारा थाने के प्रभारी निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 75 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर आरोपी पक्ष से रिश्वत मांगी थी। आरोपी पक्ष ने एंटी करप्शन टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने जाल बिछाकर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर को थाने में ही पैसे लेते पकड़ा। मौके पर लिखा-पढ़ी करके इंस्पेक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर मूल रूप से वाराणसी के सारनाथ का रहने वाला है। 2012 में दरोगा से प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बना था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/waves-creators-corner-showcases-ai-driven-media-innovation/144381