MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में सरकारी

भोपाल में बड़ा घोटाला उजागर, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की जांच तेज

भोपाल में बड़ा घोटाला उजागर

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किए जाने के आरोपों के बाद नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। जांच के दायरे में आए आदमपुर स्थित अत्याधुनिक स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया है।

टेंडर की हर प्रक्रिया की बारीकी से जांच

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब पूरी फाइल की गहन जांच की जाएगी। उच्च स्तर पर निर्णय लिया गया है कि टेंडर की शर्तें तय होने से लेकर टेंडर आवंटन और अंत में कमिश्नर के हस्ताक्षर तक की हर प्रक्रिया को बारीकी से खंगाला जाएगा।

मात्र 33 करोड़ में मिली निर्माण की अनुमति

जांच का मुख्य उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि कैसे लगभग 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर मात्र 33 करोड़ रुपये के निवेश में निर्माण की अनुमति दी गई। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कहीं नियमों में बदलाव, दस्तावेजों में हेरफेर या अधिकारियों की मिलीभगत तो नहीं रही।

जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई तय

नगर निगम ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि जांच में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब सिर्फ अवैध निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-wave-in-maharashtra-municipal-corporation-pm-modi-expressed-gratitude/105178