IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल हुगली से गिरफ्तार। एक मह

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार, महिला ने लगाया धोखाधड़ी का गंभीर आरोप

IPL player Abhishek Porel being taken to court

हुगली (पश्चिम बंगाल)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया। उन पर एक महिला ने शादी का झूठा वादा करके धोखा देने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज कराया था। मीडिया ब्रीफिंग में घटनाक्रम की जानकारी देते हुए, हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) कुंवर भूषण सिंह ने बताया कि इस प्रमुख घरेलू क्रिकेटर को दमदम से हिरासत में लिया गया।

महिला के गंभीर आरोप और पुलिस कार्रवाई

यह कार्रवाई एक महिला द्वारा शादी का झूठा वादा करके रिश्ते में धोखा देने की औपचारिक पुलिस शिकायत के आधार पर की गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, "BNS की धाराओं और IT एक्ट की धारा 66E/72 के तहत मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के संबंध में, मुख्य आरोपी अभिषेक पोरेल (क्रिकेटर) को दमदम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एमामी सिटी से गिरफ्तार किया गया है। उन पर शादी का वादा कर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है।"

खिलाड़ी का इनकार और पृष्ठभूमि

हालांकि IPL खिलाड़ी ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक शिकायतों का खंडन किया है। उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया, जबकि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करने की की कार्यवाही शुरू कर दी है। हुगली (ग्रामीण) के SP सिंह ने कहा, "क्रिकेटर ने आरोपों को झूठा बताते हुए उनसे इनकार किया है। पोरेल, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज और बंगाल क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी हैं, हुगली के चंदननगर के रहने वाले हैं। जबकि शिकायतकर्ता हुगली के मोगरा में रहती है।"

कोर्ट का आदेश और पुलिस हिरासत

यह घटनाक्रम कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा बंगाल पुलिस को इस मामले में पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश देने के कुछ सप्ताह बाद हुआ है। हुगली जिले के चुचुरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत ने पोरेल को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हुगली जिले की मोगरा पुलिस ने आरोपी क्रिकेटर को कोलकाता के दमदम से गिरफ्तार किया और उसे हुगली के चुचुरा स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में नाबालिग से दरिंदगी का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर