आईपीएस हत्याकांड की जांच से जुड़े एक एएएसआई ने भी जान दी
आईपीएस हत्याकांड की जांच से जुड़े एक एएएसआई ने भी जान दी
साइट नोट में पूरन कुमार पर लगाए हैं भ्रष्टाचार के आरोप
रोहतक। जनपद के साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने मंगलवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच से जुड़ा था। घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है जिनमें मृत उसने दिवंगत आईपीएस वाई कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पूरनकुमार की आत्महत्या के मामले में नया पेंच आ गया है एएसआई ने लिखा है कि पूरन कुमार भ्रष्टाचार में लिप्त थे और जातिवाद का सहारा लेकर सिस्टम को 'हाईजैक' कर रहे थे। एएसआई ने कहा कि उसने “भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ शहादत” दी है और इस परिवार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट और वीडियो को फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।
क्या लिखा सुसाइड नोट में
अपने सुसाइड नोट में एएसआई ने लिखा, 'संदीप कुमार पुत्र दयानन्द, गांव- जुलाना, जींद से हूं। मैने अपनी जिंदगी में हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। मुझे सच्चा और नेक आदमी बहुत पसंद है। मेरे दादाजी और छोटे दादाजी देश के लिए लड़े और सेना में रहे छोटे दादाजी तो सात साल बर्मा में देश कि लड़ाई के दौरान कैद में रहे। मेरी रगों में देशभक्ति है। देश और समाज से बड़ा कोई नहीं है। मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं क्योंकि उन्होंने देश को आजाद करवाने में जगाया है।