तेलंगाना के ईरानी समुदाय ने मंगलवार को हैदराबाद मे

हैदराबाद में अयातुल्ला खामेनेई की याद में निकाली गई विशाल रैली, हजारों की संख्या में लोगों हुए शामिल

Iranian Diaspora in Hyderabad Honors Late Supreme Leader Ayatollah Khamenei

हैदराबाद (तेलंगाना)। तेलंगाना के ईरानी समुदाय ने मंगलवार को हैदराबाद में एक विशाल रैली का आयोजन किया। इसमें ईरान के महावाणिज्यदूत ने भी भाग लिया। यह रैली ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली हुसैनी खामेनेई के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की गई थी।

height=668

प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ की नारेबाजी

यह प्रदर्शन अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करने के लिए आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से एक ने खामेनेई को मानवता और शांति का कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा, "हम उनसे प्यार करते थे और उन्हें एक नेता के रूप में देखना चाहते थे। वे एक अच्छे नेता हैं। हमने उस नेता को खो दिया है, इसीलिए हम उनकी हत्या की निंदा करने आए हैं। युद्ध किसी भी मायने में सही नहीं है।"

height=668

हजारों की संख्या में लोगों ने लिया भाग

हैदराबाद में आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पहले रविवार को शिया संगठनों मजमा-ए-उलेमा व खुतबा और मतमी अंजुमन-ओ-ग्रोहन ने तेलंगाना के हैदराबाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए एक विरोध रैली का आयोजन किया था। प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारे लगाए। इजरायली और अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/faith-drives-record-134-million-tourists-to-madhya-pradesh-in-2024/147137

2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक पर्यटक, उज्जैन के महाकाल लोक ने तोड़े रिकॉर्ड