​जसवंतनगर में सरकारी एंबुलेंस सेवा में फर्जी आंकड़

​जसवंतनगर में एंबुलेंस सेवा में 'फर्जी टारगेट' का खेल? वायरल ऑडियो से उठा विवाद

Is the ambulance service playing a 'fake target' game? Viral audio sparks controversy

​जसवंतनगर (उत्तर प्रदेश)। सरकारी 108 एंबुलेंस सेवा में फर्जी आंकड़ेबाजी और कर्मियों पर अनुचित दबाव का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यशैली और पारदर्शिता पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वायरल ऑडियो में एंबुलेंस बेड़े के राहुल यादव अधिकारी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के बीच केस टारगेट को लेकर तीखी बातचीत सुनाई दे रही है।

​'केस पूरे करो, वरना नहीं मिलेगा वेतन'

मामला जसवंतनगर ब्लॉक में संचालित 108 एंबुलेंस (वाहन संख्या UP32 EG 5185) से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल ऑडियो के अनुसार, एंबुलेंस पर तैनात ड्राइवर/ईएमटी अखेराम कठेरिया पर कथित रूप से फर्जी मरीज दिखाकर दैनिक केस का टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया गया। ऑडियो में अधिकारी स्पष्ट रूप से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि “केस पूरा करो, अटेंडेंस लग चुकी है, ऐसे वेतन नहीं मिलेगा।”

आम जनता के स्वास्थ्य और सरकारी बजट दोनों के साथ खिलवाड़

अधिकारी के दबाव के बावजूद कर्मचारी अखेराम कठेरिया ने फर्जीवाड़ा करने से साफ इनकार कर दिया। कर्मचारी का कहना है कि वह केवल वास्तविक मरीजों को ही सेवा प्रदान करता है और कागजों में फर्जी मरीज या ट्रिप दर्ज करके विभाग को गुमराह नहीं कर सकता।​इस ऑडियो के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस का संचालन करने वाली संस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आपातकालीन सेवाओं में भी कागजी आंकड़े पूरे करने का खेल चल रहा है, तो यह आम जनता के स्वास्थ्य और सरकारी बजट दोनों के साथ खिलवाड़ है। 

यह भी पढ़ेंः चार्जशीट दाखिल! सेफई पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार- एक अब भी फरार