'भाजपा कार्यकर्ताओं को आपसी झगड़ों में पिटवाकर मरहम लगाने का नाटक', बाराबंकी लाठीचार्ज मामले में बोले अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के बाहर LLB और ABVB के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी मे्ं LLB की मान्यता रद्द कर दी गई है. इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को तितर - बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. इस लाठीचार्ज में 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आपसी झगड़ों में पिटवाया जा रहा है और फिर दिखावटी माफी मांगकर मरहम लगाने का नाटक किया जा रहा है.
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि ये भाजपावाले इसी तरह बहलाते हैं. पहले आपसी झगड़े में ख़ुद ही पिटवाते हैं, फिर दिखावटी माफ़ी माँगने के लिए कान में फुसफुसाते हैं. उसके बाद ‘हड्डी तक पहुँची’ चोटों पर बातों का ‘बाहरी-ऊपरी’ मलहम लगाते हैं. इस ‘ऐतिहासिक पिटाई’ के बाद छात्र सोच रहे हैं कि अब किस मुँह से वे सत्ताधारी खेमे का दावा करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की आंखें खुल गई हैं और वे भी कह रहे हैं, भाजपा किसी की सगी नहीं है.
यह है मामला
दरअसल, अब इस पूरे मामले को समझते हैं. बाराबंकी में LLB और ABVB कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. इसका वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस छात्रों को घसीट रही है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जो गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती किया गया है.
सीेएम योगी ने लिया संज्ञान
आपको बता दें कि सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लिया है. पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है, वहीं पुलिस के कथन को देखें तो प्रदर्शन हिंसक हो गया जिसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया. जिससे कार्यकर्ता तितर - बितर हो जाएं, वहीं विपक्षी दल इस पर हमलावर हैं.