बैतूल में उस समय लोग हैरान रह गए जब बॉलीवुड अभिनेत

दोस्ती निभाने बैतूल पहुंचे जैकी श्रॉफ, करीबी मित्र को दी अंतिम विदाई

Jackie Shroff Attends Friend’s Funeral in Betul Quietly

बैतूल (मध्यप्रदेश)। बैतूल में उस समय लोग हैरान रह गए जब बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ उर्फ "जग्गू दादा" अचानक कोठी बाजार मोक्षधाम पहुंचे। जानकारी के अनुसार, वे अपने करीबी मित्र रायश्याम तिवारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से बैतूल आए थे। खास बात यह रही कि उनके आने की भनक किसी को कानों-कान तक नहीं लगी।

जैकी श्रॉफ सड़क मार्ग से पहुंचे बैतूल

बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ सीधे नागपुर से सड़क मार्ग से बैतूल पहुंचे और बेहद सादगी के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने किसी तरह का दिखावा नहीं किया और आम लोगों के बीच बैठकर अपने मित्र को श्रद्धांजलि दी।

बॉलीवुड स्टार की सादगी की हो रही चर्चा

मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें देखा तो कुछ देर के लिए सभी हैरान रह गए। हालांकि जैकी श्रॉफ ने फोटो खिंचवाने से भी परहेज किया और पूरे समय बेहद शांत नजर आए। अंतिम संस्कार के बाद वे बिना किसी शोर-शराबे के वापस रवाना हो गए। बॉलीवुड स्टार की इस सादगी और दोस्ती निभाने के अंदाज की अब पूरे बैतूल में चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़