जौनपुर में दर्दनाक हादसा: बेटे की बाइक पेड़ से टकराई, पिता की मौत
जौनपुर: जौनपुर में रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। चंदवक थाना क्षेत्र के भैसा गांव में बाइक पेड़ से टकराने से पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पुत्र शराब के नशे में बाइक चला रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के भैसा गांव का है, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
शराब के नशे में बाइक चलाने की बात
बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा पुत्र शराब के नशे में था। हादसे के बाद घायल पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र दोनों थानागद्दी क्षेत्र के खर्गसेनपुर टंडवा स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। हादसे में पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एक सड़क हादसे ने परिवार को गहरे दुःख में डाल दिया है।
ये भी पढ़ें: KTR का राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी पर हमला, बोले- 'तेलंगाना राहुल गांधी के लिए ATM बन गया है'