जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में ट्रक और पल्सर ब

जौनपुर में ट्रक और पल्सर बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत

Jaunpur: Biker Dies in Truck Collision, Driver Flees the Scene

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रक और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव‌ को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया हैं।

फतेहगंज बाजार के पास ट्रक ने पल्सर बाइक को मारी टक्कर

सिकरारा थाना क्षेत्र में फतेहगंज बाजार से करीब 500 मीटर पहले पीपल के पेड़ के पास ट्रक और पल्सर बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मछलीशहर का निवासी बताया जा रहा है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

ये भी पढ़ें:  बरेली में बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत