जौनपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में भाई-बहन गिरफ्तार
जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। खुटहन थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
मुखबिर की सूचना पर दोनों गिरफ्तार
बताया गया कि अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोबरहा तिराहे के पास से सूरज दूबे पुत्र भोलानाथ दूबे और शिवानी दूबे पुत्री भोलानाथ दूबे, निवासी ग्राम बनुवाडीह को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों को न्यायालय भेजा
पुलिस के मुताबिक दोनों मु0अ0सं0-217/2026 में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: चंदौली में केक खराब होने पर विवाद, बेकरी दुकानदार से मारपीट-तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार