जौनपुर डीएम सैमुअल पाल एन. ने वीबीजी राम (जी) प्रग

जौनपुर डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Jaunpur DM Reviews Development Works

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर कैंप कार्यालय पर वीबीजी राम (जी) प्रगति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा गया

जिलाधिकारी ने एमडीएम शेड, अमृत सरोवर, तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने सक्रिय जॉब कार्ड धारकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को समय से मास्टर रोल जारी करने के निर्देश दिए।

अमृत सरोवरों को मॉडल तरीके से विकसित करने की कही बात 

उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्राम सूचना बोर्ड स्थापित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें गांव की जनसंख्या, मतदाताओं की संख्या, ग्राम प्रधान का नाम, भू-जल की स्थिति, प्रमुख उपलब्धियां और सिटीजन चार्टर जैसी जानकारियां अंकित की जाएं। साथ ही अमृत सरोवरों को मॉडल स्वरूप विकसित कर वहां ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक, ट्री गार्ड और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सरकारी भवनों पर फ्लैग पोल लगाने के भी दिए गए निर्देश

बैठक में विकास कार्यों के डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन, मनरेगा कार्यों की नियमित निगरानी, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराने और सभी नव-निर्मित सरकारी भवनों पर फ्लैग पोल लगाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण कराने के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। 

ये भी पढ़ें- दलित ईसाइयों के प्रदर्शन की अनुमति पर फैसला करे दिल्ली पुलिस: हाई कोर्ट का निर्देश