जौनपुर में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी के

जौनपुर में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी, RBI लोगो वाली कागज की कटिंग के साथ आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur Fraud: Man Arrested for Promising to Double Money

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठने के आरोप में बरसठी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों का भरोसा जीतने के लिए RBI के लोगो और 500 रुपये के नोट जैसी रंगत वाली कागज की कटिंग दिखाता था। इसके बाद उन्हें रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी की जाती थी।

आरोपी के पास से कागज की कटिंग और नकदी बरामद

पुलिस के मुताबिक, बीती रात चेकिंग के दौरान तिराहे पर एक चार पहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक की पहचान सचिन उपाध्याय पुत्र गुलाब शंकर उपाध्याय निवासी अबरना, थाना सुरियावां, भदोही के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 22 कागज के टुकड़े बरामद किए, जिन पर संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ लगा होने का दावा किया गया है। इसके अलावा करीब 22 इंच लंबी और एक इंच चौड़ी RBI के लोगो व 500 रुपये के नोट जैसी रंगत वाली कागज की कटिंग, Redmi मोबाइल और 2,230 रुपये नकद बरामद हुए।

कई धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भदोही और सुरियावां थानों में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। 

यह भी पढ़ें:   सुलतानपुर में चोरी के दौरान प्रिंसिपल दंपती की हत्या, दो गिरफ्तार