जौनपुर में कीचड़ के छींटे पर बवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गाड़ी से कीचड़ का छींटा पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि दबंगों ने एक दलित युवक को सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीट दिया। आरोप है यह भी है कि मारपीट के दौरान युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कीचड़ के छींटे से शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पक्खनपुर गांव निवासी देवा के ऊपर गाड़ी से कीचड़ का छींटा पड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ था। फिर इसके बाद आरोप हैं कि कुछ मनबढ़ लोग जबरन युवक को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।
सुनसान जगह पर ले जाकर पीटने का आरोप
आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया गया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपों और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पीड़ित का उपचार जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में शराब की दुकान के बाहर चाकूबाजी, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल