JDU - BJP विधायक दल की बैठक ने दिए संकेत, नीतीश कुमार सीएम तो सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा..
Bihar : गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. नीतीश कुमार 10 वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गुरुवार सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा. पीएम मोदी समेत एनडीए के बड़े नेता इस समारोह में मौजूद होंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 12: 30 गांधी मैदान पहुंच सकते हैं. नीतीश कुमार के साथ अन्य विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले 2010 में गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. अबकी बार शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी हो रही है. सुरक्षा के भी इंतजाम हैं. इस समारोह में विपक्षी दलों को भी आमंत्रित किया गया है.
जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई थी. जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. आज दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया. विजय सिन्हा उपनेता चुना गया. इस बैठक में बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे. आज दोपहर 3 बजे एनडीए की बैठक होगी. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक होगी.
विधायक दल की बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बयान
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सम्राट चौधरी को निर्वाचित करने का प्रस्ताव किया और भारती जनता पार्टी के विधायक दल ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने का समर्थन किया है और हमारे उपमुख्यमंत्री के रूप में शानदार काम करने कार्य किया. वह (विजय कुमार सिन्हा) बहुत ही वरिष्ठ नेता है. उनके नाम का भी प्रस्ताव आया है और सर्वसम्मति समर्थन मिला. मैं सम्राट चौधरी को विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान करता हूं.
बीजेपी बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, पार्टी को बहुत धन्यवाद देता हूं कि पार्टी ने इतना बड़ा दायित्व दिया है. बिहार का विकास किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/lawrence-bishnoi-brother-is-being-brought-to-india-from-america/98081
Baba Siddique Murder Case : लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई को 10 बजे सुबह दिल्ली के आईजी एयरपोर्ट लाया जाएगा. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की कई टीमें एयरपोर्ट पर तैनात की गई हैं.