झालावाड़ में बपावर कलां पुलिस ने विद्युत केबल चोरी

झालावाड़ में विद्युत केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar Cable Theft Gang Busted, Two Accused Arrested

झालावाड़ (राजस्थान)। बपावर कलां थाना पुलिस ने विद्युत केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई विद्युत केबल भी बरामद की है। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से किसानों में आर्थिक नुकसान के साथ रोष व्याप्त था।

खेतों से बिजली मोटरों की केबल चोरी से किसान परेशान

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 20 सितंबर को परिवादी दुर्गाशंकर नागर पुत्र मूलचंद, निवासी लटूरी, थाना बपावर कलां तथा अन्य ग्रामीणों ने लिखित रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि लदूरी गांव में पिछले करीब दो माह से हर पांच-सात दिन के अंतराल पर खेतों में लगी विद्युत मोटरों की केबल चोरी की जा रही थी। इन वारदातों के चलते किसानों को अब तक करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

विशेष टीमों का गठन

क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी सांगोद नरेंद्र जैन के निकटतम सुपरविजन में बपावर कलां थानाधिकारी सुरेश मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा संदिग्ध एवं पूर्व में चिन्हित अपराधियों पर निगरानी रखकर पूछताछ की गई।

नाकाबंदी के दौरान पकड़े आरोपी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केबल चोरी की घटनाओं में शामिल संदिग्ध आरोपी बपावर कलां एवं मोईकलां क्षेत्र में नई वारदात करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर तलाश शुरू की और नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान भारत सुमन (23) पुत्र मोहनलाल सुमन, ओमप्रकाश (33) पुत्र बलराम कुम्हार, निवासी सनखेड़ा, हाल कोटड़ा रोड, बपावर कलां के रूप में हुई। 

यह भी पढ़ें:   बिजनौर में बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, तीन महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार