झालावाड़ में कोतवाली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 30

झालावाड़ में 6.50 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई

Jhalawar Police Arrest Smack Smuggler, Seize Drugs Worth Rs 6.5 Lakh

झालावाड़ (राजस्थान)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने निर्भय सिंह सर्किल पर नाकाबंदी के दौरान स्मैक की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 ग्राम 80 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपए बताई गई है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। 

नाकाबंदी में पकड़ा गया टोंक निवासी आरोपी

नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी कैलाश (38) पुत्र जगदीश कुम्हार, निवासी झिलाई, थाना निवाई, जिला टोंक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्मैक बरामद होने पर उसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 

तस्करी नेटवर्क और सप्लाई के स्रोत खंगाल रही पुलिस

अब उससे मादक पदार्थ स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर अनुसंधान किया जा रहा है।कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   गोंडा में जानलेवा हमले के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, बहन को लेने पहुंचे भाई से मारपीट का आरोप