झालावाड़ में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद
झालावाड़ (राजस्थान)। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुनेल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पिड़ावा निवासी आसिफ खां गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अवैध फायर आर्म्स की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सुनेल थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आसिफ खां उर्फ आसिफ लाला (26), निवासी मस्तानशाह मस्जिद के पास, पिड़ावा को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा पिड़ावा वृत्ताधिकारी पूजा नागर के सुपरविजन में सुनेल थानाधिकारी अमरनाथ जोगी और उनकी पुलिस टीम ने की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सुनेल थाने में आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस के अनुसार जिले के सभी थानाधिकारियों को अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत सुनेल पुलिस ने यह कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में कुएं में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत