झालावाड़ में कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने ए

झालावाड़ में बस में छिपाकर ले जाई जा रही 8 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jhalawar: Two Smugglers Arrested with Smack Worth Rs 8 Lakh

झालावाड़ (राजस्थान)। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम की सूचना पर देवरीघटा, NH-52 पर नाकाबंदी के दौरान प्राइवेट बस की तलाशी ली गई।

बस की तलाशी के दौरान दो आरोपियों से लाखों की स्मैक बरामद

तलाशी के दौरान मुकेश तंवर (32) निवासी महुआखो, थाना अकलेरा और राकेश तंवर (19) निवासी लसूडिया गेन्द, थाना भालता के कब्जे से 38 ग्राम 72 मिलीग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर स्मैक की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में की गई। अभियान में कोतवाली पुलिस टीम के साथ जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा। 

यह भी पढ़ें:   "दिलीप साहब मुझसे बहुत स्नेह रखते थे": शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड की दोस्ती के दिनों को किया याद