महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने 6 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान
Bihar Assembly Election : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) महागठबंधन से अलग हो गई है. JMM ने छह सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. इसमें चकाई,धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनीहारी और जमुई शामिल है. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, हम महागठबंधन के साथ नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी ताकत पर उतरेंगे.
बता दें कि महागठबंधन ने जानकारी के अनुसार, कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है. लालगंज, वैशाली, राजापाकर, बछवाड़ा, रोसरा और बिहारशरीफ की सीट शामिल है. सिकंदरा विधानसभा सीट पर आरजेडी केसिंबल पर पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया, जबकि यह सीट कांग्रेस के विनोद चौधरी को आवंटित की गई थी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-targeted-cm-mamata-banerjee-for-making-infiltrators-her-vote/94565