शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में उस वक्त ह

ननिहाल की खुशियां मातम में बदलीं, नहर में डूबकर 17 वर्षीय किशोर की मौत

Joy Turns to Grief as Teen Drowns in Canal

जौनपुर {उत्तर प्रदेश}: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ननिहाल आए 17 वर्षीय किशोर की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ननिहाल आया था 17 वर्षीय वकार

मृतक की पहचान खेतासराय थाना क्षेत्र निवासी वकार पुत्र मोहम्मद आशिफ (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वकार अरंद गांव में अपनी ननिहाल आया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद स्थानीय लोगों ने वकार को नहर से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। वकार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस ननिहाल में वह अपनों से मिलने और खुशियां बांटने आया था, वहीं उसकी मौत की खबर से खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के 'बैटमैन' वाले पोस्टर से गरमाई सियासत, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर