JSSC कार्यालय में CID की अचानक छापेमारी से हड़कंप,

JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव से बंद कमरे में पूछताछ; परीक्षा गड़बड़ी की जांच तेज

File Photo

रांची (झारखंड)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की विशेष टीम ने अचानक छापेमारी की है। यहां राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा संचालन को लेकर चल रही जांच के बीच CID की टीम आयोग के कार्यालय पहुंची और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की जांच पड़ताल कर रही है।

सचिव सुधीर गुप्ता से बंद कमरे में लंबी पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की गई है। यहां टीम ने परीक्षा संचालन, परीक्षा एजेंसी के चयन और हाल में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई बिंदुओं पर उनसे सवाल किए हैं। हालांकि, सचिव को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वही CID की टीम ने आयोग के अलग अलग अनुभागों में जाकर रिकॉर्ड भी खंगाले है।

सीलबंद लिफाफे और हार्ड डिस्क कब्जे में लेने की खबर

इस दौरान परीक्षा से जुड़े कागजात, डिजिटल फाइलें और सर्वर डेटा की जांच की भी गई है। वही सूत्रों के अनुसार, टीम ने कुछ सीलबंद लिफाफे, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और हाजिरी रजिस्टर भी अपने कब्जे में लिए हैं। जहां जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया में कहीं नियमों की अनदेखी या किसी तरह की अनियमितता तो नहीं हुई है।

CID जांच से सामने आ सकते हैं अहम तथ्य

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य में हाल के दिनों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर दर्ज शिकायतों और प्राथमिकियों की जांच के तहत की गई है। उधर अभ्यर्थी लंबे समय से JSSC की परीक्षा व्यवस्था और एजेंसी चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते रहे हैं जहां इसको लेकर छात्रों का आंदोलन अब भी जारी है। अब CID की इस कार्रवाई के बाद जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है जहां आने वाले दिनों में पूछताछ और जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

JSSC कार्यालय में CID ने अचानक छापेमारी क्यों की है? CID की टीम ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा संचालन से जुड़ी शिकायतों की जांच के सिलसिले में यह छापेमारी की है।

क्या JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है? कार्रवाई के दौरान CID ने JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से बंद कमरे में लंबी पूछताछ की है, लेकिन उनकी औपचारिक गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CID की टीम ने जांच के दौरान कौन-से दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं? जांच के दौरान टीम ने परीक्षा से जुड़े कागजात, डिजिटल फाइलें, सर्वर डेटा, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, हाजिरी रजिस्टर और कुछ सीलबंद लिफाफे अपने कब्जे में लिए हैं। ​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा से रोके जाने पर देवेंद्र महतो ने किया सवाल, 'कहा क्या यही है आजादी'