शहर में एक दुखद घटना घटी। काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक

रतलाम में ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की संदिग्ध मौत

Judge's Wife Found Dead Inside Kacheguda Express Washroom

रतलाम। शहर में एक दुखद घटना घटी। काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक जज की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम के अंदर मौत हो गई। जज साहब अपनी पत्नी का निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतरने के लिए इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन जब वह नहीं आईं, तो उनकी चिंता बढ़ गई।

वाशरूम का तोड़ा दरवाजा, अंदर मृत मिली पत्नी

काफी देर तक बाहर न आने पर जब शक हुआ, तो जावरा स्टेशन पर ट्रेन के वॉशरूम का दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर जज की पत्नी मृत अवस्था में पाई गईं।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दिल का दौरा पड़ने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार यह मामला अचानक तबीयत बिगड़ने या दिल का दौरा पड़ने का लगता है। हालांकि मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mps-table-top-model-became-an-example-for-wildlife-protection/147317

मध्यप्रदेश में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए 'टेबल टॉप' मॉडल बना मिसाल