उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हो गई हैं

सिंहस्थ 2028 को लेकर सिंधिया का बड़ा दावा, कहा- विकास कार्यों से बदलेगा उज्जैन का स्वरूप

उज्जैन में करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी

उज्जैन: उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां अब तेज होती नजर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर सिंहस्थ को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।

सिंधिया बोले- 2028 का सिंहस्थ उज्जैन को फिर देगा पुरानी भव्यता

सिंधिया ने कहा कि 2028 का सिंहस्थ उज्जैन के लिए बेहद खास होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री से कई बार बातचीत होने का जिक्र करते हुए सिंधिया ने कहा कि सरकार की मंशा उज्जैन को फिर उसकी पुरानी भव्यता देने की है।

घाट विस्तार और श्रद्धालु की सुविधाओं पर जोर

इसी दिशा में शिप्रा नदी के घाटों का विस्तार, शहर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े काम किए जा रहे हैं, क्योंकि सिंहस्थ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में स्नान, दर्शन, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना बड़ी चुनौती भी है। अब देखना ये होगा कि सिंहस्थ 2028 तक उज्जैन किस तरह नए स्वरूप में तैयार होता है और सरकार के ऐतिहासिक सिंहस्थ के दावे जमीन पर कितने बड़े बदलाव में नजर आते हैं। 

ये भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, मैनपावर बढ़ाने की हिदायत