आरक्षण के मुद्दे पर डॉ. संजय निषाद के रुख को लेकर

डॉ. संजय निषाद पर काली शंकर का हमला, बोले- निषाद समाज को कर रहे गुमराह

Kali Shankar Attacks Sanjay Nishad, Accuses Him of Misleading Nishad Community

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। अपने ऊलजुल बयानों से चर्चाओं में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। आरक्षण की मांग को लेकर अब उन्होंने अपने ही सहयोगी पार्टी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ संजय निषाद के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति का पारा एक बार फिर चढ़ गया है। 

काली शंकर ने डॉ. संजय निषाद को बताया धोखेबाज

उनके बयान को लेकर अन्य दलों के नेताओं के बयान भी आने शुरू हो गए हैं। ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर ने उन्हें धोखेबाज कहते हुए कहा कि डॉक्टर संजय निषाद केवल अपने परिवार के सदस्यों को विधायक, सांसद और मंत्री बनाने के लिए निषाद समाज को लगातार बेवकूफ बनाते चले आ रहे हैं।

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों को धोखा देने का लगाया आरोप

जब-जब चुनाव नजदीक होता है तब तब डॉक्टर संजय निषाद चुनावी स्टंट के माध्यम से राजनीतिक दलों को धोखा देने का कार्य करते हैं। यह उनका पुराना इतिहास रहा है, वर्तमान समय में भाजपा, इससे पहले समाजवादी पार्टी और अन्य दलों को उन्होंने धोखा दिया है। 

निषाद समाज को आरक्षण के नाम पर ठगने का आरोप

निषाद समाज को अनुसूचित जाति के आरक्षण के नाम पर लगातार ठगने का कार्य कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद समाज उनके मंसूबों पर पानी फेरने का कार्य करेगा। समाज जाग चुका है और लगातार समाज के युवाओं को महिलाओं को डॉक्टर संजय निषाद और उनका परिवार इस्तेमाल कर रहा है। 

पांच सीटों की चर्चा के बाद बदले सुर

भारतीय जनता पार्टी ने जब से उन्हें पांच सीट देने की बात कही है तब से उनके सुर बदल गए हैं। अब वह विरोध की बात कर रहे हैं लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उनका गोरख धंधा अब बंद होने के कगार पर है इसीलिए वह छटपटा रहे हैं उनकी बात लगातार समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं से चल रही है और चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी का दामन भी थाम सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:   हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज़ को मिलेगा 52वां AFI लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड, 24 अप्रैल 2027 को होगा सम्मान समारोह