गोरखपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने

पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर कमलेश पासवान का खड़गे पर हमला

खड़गे की टिप्पणी पर कमलेश पासवान ने जताई नाराजगी

गोरखपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष की बयानबाजी पर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खड़गे द्वारा पीएम मोदी के पिता जी पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की और राहुल गांधी की दिल्ली रैली से व्यापारियों को होने वाले नुकसान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "बड़ा दुर्भाग्य है कि खड़गे जैसा व्यक्ति, जो इतने लंबे राजनीतिक अनुभव के बाद कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह ऐसी नीची मानसिकता का परिचय दे रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के स्वर्गीय पिता पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है। 

व्यापारियों के नुकसान की जताई आशंका

उन्होंने आगे कहा कि, इससे घटिया राजनीति और कुछ नहीं हो सकती। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और भगवान महादेव से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें सद्बुद्धि दें कि राजनीति में कैसी भाषा का प्रयोग किया जाता है।" इसके साथ ही कहा कि पिछले 10 वर्षों में हर वर्ग के लिए काम हुआ है- चाहे आम जनता हो या शिक्षक। 2027 का चुनाव भी हम योगी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से जीतेंगे। व्यापारियों ने राहुल गांधी से अपील की थी कि रैली दिवाली और छठ के बाद रख लें। लगभग 10,000 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। पूरी दिल्ली अस्त-व्यस्त हो जाएगी, व्यापारी और ग्राहक परेशान होंगे, लेकिन विपक्ष को सिर्फ जुमलेबाजी करनी है और बीजेपी नेताओं को गाली देनी है। 

ये भी पढ़ें- जौनपुर में नाबालिग के निकाह से पहले पहुंची पुलिस, बिना दुल्हन के लौटी बारात