करनैलगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और 21,900 रुपये और बाइक बरामद
गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। करनैलगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सैमसंग मोबाइल फोन, कुल 21,900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
करनैलगंज में घेराबंदी कर दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और 21,900 रुपये बरामद
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मांझा के पास घेराबंदी कर अशोक वर्मा पुत्र नन्दू निवासी बदरौली, थाना कैसरगंज, बहराइच और दीपक उर्फ दीपू उर्फ कांछेद पुत्र रंगीलाल निवासी सोरस, थाना कैसरगंज, बहराइच को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक, 23/24 जुलाई की रात ग्राम बाबापुरवा नगवा कलां में चोरों ने एक घर में घुसकर बक्से में रखे जेवरात, नगदी और मोबाइल चोरी किया था। तलाशी में अशोक के पास से सैमसंग मोबाइल और 11 हजार रुपये तथा दीपक के पास से 10,900 रुपये व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में दो और चोरी की वारदातों का खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस
पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों राकेश उर्फ मुलायम और मयंकर यादव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। साथ ही 9 जून की रात ग्राम बरईनपुरवा, मौजा खिन्दूरी में भी चोरी करने का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों घटनाओं से संबंधित 1,900 और 20,000 रुपये बरामद किए हैं। कार्रवाई से करनैलगंज के मुकदमा अपराध संख्या 450/2026 और कटरा बाजार के मुकदमा अपराध संख्या 137/2026 का अनावरण हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशांक मौर्य, अक्षय मिश्रा, हेड कांस्टेबल दीपक मिश्रा, सर्वेश प्रसाद और कांस्टेबल हिमांशु प्रजापति शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: मकराना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत