सीएम योगी के निर्देशन में धार्मिक पर्यटन बढ़ा। काश

काशी विश्वनाथ धाम में मार्च में करीब 65 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बना नया रिकॉर्ड

Spiritual Tourism India

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में धार्मिक पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिल रहा है। इसका स्पष्ट उदाहरण काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या है। मार्च में यहां करीब 65 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

काशी बनी आस्था और आधुनिकता का संगम

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि काशी आज आस्था और आधुनिकता का संगम बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है।

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से बदला स्वरूप

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के बाद मंदिर परिसर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां श्रद्धालुओं को संकरी गलियों और भीड़ का सामना करना पड़ता था, वहीं अब विशाल और सुव्यवस्थित परिसर ने दर्शन को आसान बना दिया है।

कतार प्रबंधन और डिजिटल व्यवस्था से सुविधा

मंदिर परिसर में आधुनिक शौचालय, पेयजल, सुचारु कतार प्रबंधन और डिजिटल निगरानी जैसी सुविधाओं ने श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाया है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दर्शन और अधिक सुरक्षित और सहज हो गए हैं।

बुनियादी ढांचे से बढ़ा पर्यटन

वाराणसी में सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर परिवहन, घाटों के सौंदर्यीकरण और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था ने शहर की छवि को नया आयाम दिया है। गंगा में क्रूज सेवाओं ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया है। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से होटल, गेस्ट हाउस, दुकानों और स्थानीय व्यवसायों में तेजी आई है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लोगों की आय में सुधार हुआ है।

पर्यटन मंत्री का बयान

जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का व्यापक कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा कि रोपवे परियोजना, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट सिटी विकास और रिवरफ्रंट जैसे कार्यों ने काशी को वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

यह भी पढ़े: कुशीनगर: नर्सिंग कॉलेज भूमि मंजूरी

https://www.primenewsnetwork.in/state/kushinagar-nursing-college-land-approved/182654