कटनी में जमीन विवाद को लेकर उद्योगपति मुकेश गुप्ता

कटनी में उद्योगपति पर दिनदहाड़े हमला, जमीन विवाद में भाजपा नेताओं समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

Katni Industrialist Attacked, FIR Against BJP Leaders & Others in Land Case

कटनी (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक उद्योगपति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पूरा मामला जमीन विवाद को लेकर सामने आया है जहां करीब आधा सैकड़ा बदमाशों ने उद्योगपति की कार को घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने भाजपा नेताओं समेत कई लोगों पर मारपीट समेत जान से मारने का प्रयास के आरोप लगाए हैं वही पुलिस ने FIR दर्जकर जांच शुरूकर दी है।

जमीन विवाद में कार पर हमला, मारपीट का आरोप

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित विश्राम बाबा के पास का बताया गया है। जहां जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर पहुंचे जिले के बड़े उद्योगपति मुकेश गुप्ता पर हमला करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि करीब 35 से 40 लोग मौके पर पहुंच गए और कार पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ उद्योगपति के साथ भी मारपीट की गई। 

कई लोगों पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित मुकेश गुप्ता ने भाजपा नेता हर्ष पांडे, रमेश शुक्ला, अरमान द्विवेदी समेत 35 से अधिक लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना के बाद वह सीधे माधवनगर थाना पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

FIR दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वही माधवनगर टीआई संजय दुबे ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करते जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जमीन विवाद में हुई इस हिंसक वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:    पूर्वी चंपारण में वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार