केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के पास मलबा

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास मलबा-पत्थर आने से रास्ता बंद, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई

Kedarnath Trek Route Blocked Near Chirbasa, Pilgrim Movement Halted

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल यात्रियों की आवाजाही तत्काल रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मार्ग को सुचारू करने के लिए डीएमएमए की टीम लगातार मलबा और पत्थर हटाने का काम कर रही है। स्थिति सामान्य होने और मार्ग सुचारू होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने की जानकारी अलग से दी जाएगी।

मार्ग सुचारू होने तक आवाजाही पर रोक

स्थिति सामान्य होने तक केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है। मार्ग को शीघ्र सुचारू करने के लिए डी0डी0एम0ए0 टीम द्वारा मलबा एवं पत्थरों को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। संबंधित टीमें मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटी हैं।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की निगरानी

मार्ग की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संबंधित टीमों से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

यात्रा दोबारा शुरू होने पर दी जाएगी सूचना

केदारनाथ पैदल मार्ग सुचारू होने और यात्रा पुनः प्रारम्भ किए जाने के संबंध में पृथक से अवगत कराया जाएगा। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रखा गया है।

यह भी पढ़ें:   सागर एनकाउंटर पर CM मोहन यादव बोले- अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा