छतरपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर कुपी के पास बनाला न

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ धरना खत्म, पुलिस ने आंदोलनकारी को हिरासत में लिया

Ken-Betwa Protest Ends, Activist Detained

छतरपुर (MP): छतरपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर कुपी के पास बनाला नदी पर केन-बेतवा लिंक परियोजना समेत अन्य सिंचाई परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में चल रहे 'चिता आंदोलन' पर पुलिस ने कार्रवाई की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित भटनागर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सुबह 5 बजे पहुंचा भारी पुलिस बल

बताया गया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल आंदोलन स्थल पर पहुंचा। पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अमित भटनागर को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, आंदोलन में शामिल अन्य लोगों को अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया गया।

वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप

आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि अमित भटनागर रविवार को 400 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले थे। उन्होंने इसे आंदोलन को कुचलने की साजिश बताया।

प्रशासन को दी चेतावनी

दिव्या अहिरवार ने चेतावनी दी कि यदि अमित भटनागर या किसी अन्य आंदोलनकारी को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

पहले ही जताई थी कार्रवाई की आशंका

वहीं, अमित भटनागर ने शनिवार रात ही आशंका जताई थी कि उनके आंदोलन को प्रशासन द्वारा बलपूर्वक समाप्त कराया जा सकता है।

यह भी पढ़े: जौनपुर में मारपीट के बाद घायल अधेड़ की मौत, मजडिहा गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात