मध्य प्रदेश के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट मे

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, खजुराहो में टूटा 33 साल पुराना तापमान रिकॉर्ड

Khajuraho Hits Record 47.4°C as MP Heatwave Shatters 33-Year Record

भोपाल (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं और आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं। बुधवार को छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मई के महीने में खजुराहो में इतनी भीषण गर्मी पहली बार देखी गई है, जिसने पिछले 33 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को यहां का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले 3 दिनों तक तीव्र लू (Heatwave) और अत्यधिक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 16 शहरों में पारा 44°C के पार: प्रदेश के करीब 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार कर चुका है। दमोह में तापमान 46°C के आसपास बना हुआ है, वहीं नौगांव प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मिस पुणे और अभिनेत्री द्विशा शर्मा का नहीं होगा दोबारा पोस्टमार्टम