खरगोन में महिला अपराध पर पुलिस का सख्त रुख, छेड़छाड़ आरोपी का निकाला जुलूस
खरगोन,(मध्यप्रदेश)। में महिला अपराध के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे अस्पताल से कोर्ट तक पैदल ले गई। शनिवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकालकर उसे सबक सिखाया।
आरोपी ने कैमरे पर मांगी माफी
आरोपी अक्षय सोनी ने कैमरे पर मांगी माफी, और कहा,हर महिला को अपनी बहन मानेगा। वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों को खरगोन पुलिस की सख्त चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर जैतापुर थाना प्रभारी सुदर्शन ने कहा,"सुधर जाओ, नहीं तो हालात खराब कर देंगे" ।
युवती का हाथ पकड़कर की थी छेड़खानी
जानकारी अनुसार पिछले दिनों जैतापुर थाना क्षेत्र में युवती का हाथ पकड़कर अक्षय सोनी ने छेड़खानी की थी। युवती की शिकायत पर जैतापुर पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त संदेश दिखा हैं।
अपराधियों में खौफ का माहौल
उक्त कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया हैं। खरगौन जिले में आए दिन महिलाओं युवतियों के साथ छेड़छानी की घटना होती हैं। इस पर सख्त कानून बनना चाहिए, ताकि बदमाशों को अच्छी तरह से सबक सिखाया जा सके। जुलूस निकालने से खौफ खत्म नहीं होगा। महिलाओं युवतियों के बचाव के लिए सख्त कानून बनना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः इटावा में पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज