खरगौन में नशे की हालत में स्कूल पहुंचा सरकारी शिक्षक, शराब पीने का वीडियो वायरल
खरगौन (मध्य प्रदेश)। खरगौन जिले के आदिवासी विकासखंड भगवानपुरा क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल परिसर पहुंच गया और गेट के पास ही बेसुध होकर पड़ा रहा।
शराब पीते वीडियो वायरल
इतना ही नहीं, शिक्षक का ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली कच्ची शराब यानी पोटली पीते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो भगवानपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कदवाली फलिया, हीरापुर में पदस्थ शिक्षक लालसिंह का बताया जा रहा है।
स्कूल गेट पर बेसुध मिला शिक्षक
शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा स्थित संकुल में शराब के नशे में पहुंचा था। नशा इतना अधिक था कि वह स्कूल के गेट के पास ही बेसुध होकर पड़ा रहा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक कथित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली कच्ची शराब यानी पोटली पीते हुए भी दिखाई दे रहा है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद ही स्थिति सामने आएगी। सरकारी स्कूलों में बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, लेकिन जब शिक्षक ही नशे की हालत में स्कूल पहुंचने लगें तो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। वीडियो शनिवार दोपहर का बताया जा रहा हैं।
यह भी पढ़े: मुरैना के व्यस्त बाजार में सरेराह फायरिंग, वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच में जुटी